ऐसे पेज जो अपने आप अपडेट होते रहें
सीधे पेज पर ChatGPT की मदद से लिखें, डेटा को विज़ुअल रूप में देखें, रिसर्च करें और कोड लिखें. अपने कनेक्टेड टूल्स से पेज अपने आप अपडेट होने की सेटिंग करें, ताकि आपको इसे अपडेट रखने में कम समय लगाना पड़े.
ChatGPT स्पेस
ChatGPT में अपनी टीम और AI एजेंट्स के साथ मिलकर इंटरैक्टिव पेज, स्लाइड्स और वेबसाइट्स बनाएँ. एक ही कॉन्टेक्स्ट में साथ काम करें और एक-दूसरे के आइडियाज़ को आगे बढ़ाएँ.
Plus, Pro, Business और Enterprise प्लान्स पर इस्तेमाल किया जा सकता है.
सीधे पेज पर ChatGPT की मदद से लिखें, डेटा को विज़ुअल रूप में देखें, रिसर्च करें और कोड लिखें. अपने कनेक्टेड टूल्स से पेज अपने आप अपडेट होने की सेटिंग करें, ताकि आपको इसे अपडेट रखने में कम समय लगाना पड़े.
ChatGPT को बताएँ कि आप क्या बनाना चाहते हैं. यह इमेजेज़, चार्ट्स और इंटरैक्टिव विज़ुअल्स के साथ एक शानदार, प्रेज़ेंटेशन के लिए तैयार डेक बना देगा. फिर इसे अपनी पसंद के किसी भी फ़ॉर्मैट में एक्सपोर्ट करें.
किसी भी आइडिया, प्रोजेक्ट या इवेंट के लिए वेबसाइट या ऐप बनाएँ. इसे अपनी टीम के साथ शेयर करें या पब्लिश करें, ताकि कोई भी इसे इस्तेमाल कर सके.
अपनी टीम के साथ पेज एडिट करें, फ़ीडबैक शेयर करें और ChatGPT से बदलाव करवाएँ. यह सब एक ही ड्राफ़्ट में करें.
अपने पेज, स्लाइड्स, स्प्रेडशीट्स, इमेज और वेबसाइट्स एक ही जगह रखें. टीम और एजेंट्स के साथ मिलकर मौजूदा काम आगे बढ़ाएँ या ChatGPT या किसी टेम्प्लेट से कुछ नया शुरू करें.
मिलकर पेज, स्लाइड्स, वेबसाइट्स और इंटरैक्टिव प्रोटोटाइप बनाएँ.

अलग-अलग जगह लिखे नोट्स से एक टू-डू लिस्ट बनाएँ. प्रायोरिटीज़ बदलने पर लिस्ट अपने आप अपडेट होने की सेटिंग करें और अगले टास्क में ChatGPT की मदद लें.






अपने dot से प्रोजेक्ट प्लान को अपडेट रखने, अगले स्टेप्स ऑर्गेनाइज़ करने या स्लाइड में बदलाव करने को कहें. यह ChatGPT स्पेस के कॉन्टेक्स्ट से उन चीज़ों को भी फ़्लैग करता है, जिन पर आपको ध्यान देना चाहिए. जिन [योग्य मार्केट्स]((https://help.openai.com/en/articles/20001530-getting-started-with-your-dot) में यह सुविधा मिलती है, वहाँ Pro, Business Premium और Enterprise प्लान्स पर Dots इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
ChatGPT के साइडबार से ChatGPT स्पेस खोलें. अगर साइडबार बंद है, तो उसे खोलकर Space ढूँढें. ChatGPT से अपनी किसी मौजूदा बातचीत को पेज में बदलने को कहें या टेम्प्लेट से शुरुआत करें. फिर अपना ब्रीफ़ या सोर्स फ़ाइलें जोड़ें और ChatGPT से काम को बेहतर बनाने में मदद लें.
ChatGPT स्पेस वह जगह है, जहाँ ChatGPT में आपके बनाए, अपलोड किए और शेयर किए गए पेज व फ़ाइलें एक साथ मिलते हैं. यहाँ प्रोजेक्ट से जुड़ी सारी जानकारी इकट्ठा करें और अपना काम आगे बढ़ाते रहें.
प्रोजेक्ट प्लान बनाएँ, रिसर्च ऑर्गेनाइज़ करें या किसी फ़ैसले पर काम करें. टेक्स्ट, इमेजेज़, चार्ट्स और इंटरैक्टिव टूल्स एक ही जगह जोड़ें. फिर ChatGPT से पेज में बदलाव करवाएँ.
जिन लोगों के पास एडिट करने का एक्सेस है, वे एक ही पेज पर साथ काम कर सकते हैं, कमेंट्स कर सकते हैं और अपने ChatGPT से बदलाव करने में मदद ले सकते हैं.
साथ काम करने वाले लोगों को बुलाने के लिए शेयर पर क्लिक करें और चुनें कि वे पेज सिर्फ़ देख सकेंगे या एडिट भी कर सकेंगे. वर्कस्पेस में एडमिन सेटिंग्स और शेयरिंग के नियम लागू होंगे. अगर टीम्स का फ़ीचर चालू है, तो आप पूरी टीम के साथ भी पेज शेयर कर सकते हैं.
नहीं. साथ काम करने वाले लोग सिर्फ़ शेयर किए गए पेज का कॉन्टेंट देख सकते हैं. इससे उन्हें आपकी प्राइवेट चैट्स या पर्सनल मेमोरी का एक्सेस नहीं मिलता. शेयर करने से पहले पेज पर कॉपी किए गए कॉन्टेंट का रिव्यू ज़रूर करें.
फ़ाइलें जोड़ें या ChatGPT से किसी कनेक्टेड टूल का इस्तेमाल करने को कहें. लिंक की गई सोर्स फ़ाइल की अपनी परमिशन्स बनी रहती हैं. लेकिन पेज पर कॉपी की गई जानकारी या उसकी समरी उन सभी लोगों को दिखेगी, जिनके पास पेज का एक्सेस है.
कुछ बदलने पर ChatGPT से पेज अपडेट करने को कहें. बार-बार होने वाले अपडेट्स के लिए ऑटोमेशन सेट करें. इसमें बताएँ कि क्या अपडेट करना है, कौन-से सोर्स इस्तेमाल करने हैं और कितनी बार अपडेट करना है. बाद में आकर बदलावों का रिव्यू करें.
ChatGPT स्पेस Plus, Pro, Business और Enterprise प्लान्स पर इस्तेमाल किया जा सकता है.
ChatGPT स्पेस का इस्तेमाल शुरू करने के लिए गाइड्स और उदाहरण देखें.
आइडियाज़ को पूरे काम में बदलने के और तरीके जानें.
अपने टूल्स कनेक्ट करें, ताकि काम से जुड़ी ज़्यादा जानकारी एक ही जगह मिल सके.





